प्यार के मामले में अनलकी आमिर खान, बोले- 3 बार खा चुका हूं धोखा

 

आमिर खान के मुताबिक उन्हें प्यार तो कई बार हुआ है, लेकिन ज्यादातर या तो वो वन साइड रहा.




 बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान रविवार को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में काफी सफलता देखी है, कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. लेकिन बात जब लव लाइफ की आती है तो आमिर ना तो ज्यादा सफल रहे और ना ही उन्होंने ज्यादा कोशिश की. इस बारे में खुद आमिर ने एक बार बताया .

 प्यार के मामले में फेल आमिर खान

आमिर खान के मुताबिक उन्हें प्यार तो कई बार हुआ है, लेकिन ज्यादातर या तो वो वन साइड रहा या फिर किसी लड़की ने ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया. इस बारे में वे बताते हैं- मैं जब 10 साल का था, तब पहली बार प्यार हुआ. वो वन साइड था लेकिन मैं पता नहीं उसे बहुत चाहने लगा था.

तीन बार हुए थे रिजेक्ट

एक्टर खुद को प्यार के मामले में अनलकी बताते हैं. उन्होंने खुलासा किया है कि वे तीन बार रिजेक्ट हो चुके हैं. उस बारे में उन्होंने कहा है- तीन बार तो मुझे मना ही कर दिया गया. तीसरी बार के बाद मुझे ही लगने लगा कि ये सही तरीका नहीं है. फिर 16 की उम्र में एक लड़की मिली जो मुझे भी पसंद करती थी. मालूम हो कि आमिर खान ने अपनी जिंदगी में दो बार शादी की है. एक्टर की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी. वो शादी 16 साल तक चली, लेकिन फिर तलाक हो गया. 

Comments

Popular posts from this blog

‘Deshmukh performing well, no question of his resignation’

Malshej Ghat Hill Station Resort | 7977153733 | Shivneri Junnar, Harichandragad, Naneghat, Jivdhan Farm House, Hotel Tent City.

Attacks on Chinese-run factories in Myanmar vex Beijing